22 फ़रवरी 2023 - 11:33
सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले अमेरिकी नागरिक को ईरानी संस्था ने किया सम्मानित

साम्राज्यवादी शक्तियों की हाथों की कठपुतली और इस्लाम दुश्मन ताक़तों के इशारों पर इस्लाम और पैग़ंबरे इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वाले सलमान रुश्दी पर पिछले साल हमला करने वाले अमेरिका जवान हादी मतार को ईरान के एक फॉउंडेशन ने सम्मानित करने का ऐलान किया है।

साम्राज्यवादी शक्तियों की हाथों की कठपुतली और इस्लाम दुश्मन ताक़तों के इशारों पर इस्लाम और पैग़ंबरे इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वाले सलमान रुश्दी पर पिछले साल हमला करने वाले अमेरिका जवान हादी मतार को ईरान के एक फॉउंडेशन ने सम्मानित करने का ऐलान किया है। 

इमाम ख़ुमैनी के फ़त्वों को लागू करने के लिए काम करने वाले एक फॉउंडेशन के पब्लिक ऑफिस के सेक्रेटरी मोहम्मद इस्माइल ज़ारेई ने कहा कि हम इमाम खुमैनी के फतवे को लागू करने के इस अमेरिका जवान के क़दम की सराहना करते हैं। इस जवान ने अपने इस साहसिक क़दम से इस गुस्ताख़ इंसान की एक आँख और एक हाथ को नाकारा कर दिया है और इस से दुनियाभर के मुसलमानों को खुशी हुई। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से मलऊन सलमान रुश्दी एक जिंदा लाश से ज़्यादा कुछ नहीं है। 

फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़ मोहम्मद इस्माइल ज़ारेई ने कहा कि ‘हम सलमान रुश्दी को एक आंख से अंधा और एक हाथ से नाकारा बनाने वाले अमेरिकी नौजवान की सराहना करते हैं. उसने ये काम अंजाम देकर मुसलमानों को खुशी दी है।

ग़ौर तलब है कि सलमान रुश्दी की मदनामे ज़माना किताब ‘द सैटेनिक वर्सेज’ प्रकाशित होने के कुछ महीने बाद आयतुल्लाह रूहुल्लाह खुमैनी ने फतवा जारी करते हुए उसे वाजिबुल क़त्ल बताया था। 

बता दें कि हादी मतार के हाथों से बच जाने के बाद इस महीने की शुरुआत में रुश्दी का एक इंटरव्यू आया था. इंटरव्यू में रुश्दी ने हमले और उसके बाद के अनुभवों पर बात की है. रुश्दी ने कहा कि उस एक हमले से उसकी मेंटल हेल्थ, फिजिकल हेल्थ और उसकी राइटिंग पर बहुत बुरा और खतरनाक असर हुआ है। रुश्दी के अनुसार “मैं लिखने बैठता हूं लेकिन कुछ नहीं होता.”

बताते चलें कि 12 अगस्त, 2022 को न्यूयॉर्क में एरी झील के पास एक इंस्टीट्यूट में हो रहे सम्मेलन में रुश्दी को स्पीच देना था. स्टेज पर जब रुश्दी का परिचय दिया जा रहा था तभी हादी मतार ने सलमान रुश्दी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया था.